अगर आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं और बागबानी से सम्बन्धित विषय में डिग्री या डिप्लोमा लिया है तो ये जॉब आपके लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा राज्य में ब्लॉक बागबानी अधिकारी (BHO) के पद के लिए ये भर्तियां निकाली गयी हैं।
इस भर्ती की आवेदन विडो को दुबारा खोला गया है। किस पद के लिए ये भर्ती निकली गई है, क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए, कब तक अप्लाई कर सकते हैं, आदि सवालों के जवाब आपको इसी आर्टिकल में मिलने वाले हैं। तो इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
BPSC BHO की जॉब क्या है? (Full Form)
BHO का फुल फॉर्म है Block Horticulture Officer है। अगर आपने बागवानी विज्ञान में बीएससी या बीएससी इन एग्रीकल्चर में स्नातक किया हुआ है तो आप इस जॉब के लिए पात्र हैं। BPSC द्वारा 318 खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गयी है।
सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और आवेदन शुल्क कितना है इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।
भर्ती Overview
[table id=81 /]
BHO की केटेगरी के अनुसार पदों की संख्या क्या है?
पदों की संख्या नीचे लिखे अनुसार है। कुल 318 पदों में से 110 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
[table id=82 /]
योग्यता
- BPSC BHO के लिए आपकी उम्र 21 साल से 37 साल के बीच में होनी चाहिए।
- महिला आवेदनकर्ता के लिए उम्र सीमा 21 साल से 40 तक होनी चाहिए।
- अगर आप इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संसथान से बागवानी विज्ञानं में बीएससी की होनी चाहिए या कृषि विज्ञानं में बीएससी एग्रीकल्चर में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यदि आप अभी सिर्फ 18 साल के ही हुए है, दसवीं पास (10th pass) हैं सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो आप SSC MTS एवं SSC GD भर्ती में जॉब पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?
इस पद के लिए सेलेक्शंन प्रोसेस नीचे दिए अनुसार होगा –
- लिखती पेपर
- इंटरव्यू
- दस्तावेजीकरण
- मेडिकल परीक्षण
BPSC BHO की परीक्षा का Syllabus
इस परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे। हर विषय का पेपर 100 नंबर का होगा। इन चारों विषयों को नीचे विस्तार से बताया गया है।
1 . सामान्य हिंन्दी –
[table id=83 /]
2 . सामान्य ज्ञान –
इसमें दो विषय होंगे – करंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके
[table id=84 /]
3 . बागवानी विज्ञान-
इसमें दो विषय होंगे – करंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके
[table id=85 /]
4 . कृषि विज्ञान
इसमें दो विषय होंगे – करंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके
[table id=86 /]
BPSC परीक्षा का Exam Pattern
इस पद के लिए जो परीक्षा ली जाएगी, उसका सिलेबस निम्नलिखित है। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 । हर पेपर 100 नंबर का होगा। ये परीक्षा तीन विषयों की होगी जो नीचे दिए गए हैं –
[table id=87 /]
जो उम्मीदवार लिखती परीक्षा पास कर लेंगे, उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू के लिए 50 अंक होंगे। जो उम्मीदवार लिखती और इंटरव्यू, दोनों में पास हो जाएंगे उनकी मेरिट लिस्ट तैयार हो एगी।
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस भर्ती की ऑफिशल वेबसाइट http://onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
- अब होमपेज पर जाएँ। BHO एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ पर एप्लीकेशन फार्म खुल जाएगा। इस फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को सही से भर दें।
- जो दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड कर दें। और सबमिट कर दें।
- आपके सामने फीस के खुल जाएगी। फीस को आपने ऑनलाइन पेमेंट मेथड से ही पे करना है।
- फीस की पेमेंट करने के बाद सबमिट कर दें। आपके सामने आपका भरा हुआ फार्म आ जाएगा।
- फार्म को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क नीचे लिखी अनुसार है –
- जनरल और OBC केटेगरी के लिए आवेदन शुल्क रु 750/- है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और फिजिकली हैंडीकैप पर्सन के लिए आवेदन शुल्क रु 200/- है।
- अगर आवेदनकर्ता बिहार निवासी महिला है तो आवेदन शुल्क रु 200/- है।
BPSC BHO की Job Profile क्या है?
- जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन इस जॉब के लिए हो जाएगा, उन्हें विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां दी जाएँगी। उन्हें नीचे दिए गए काम करने होंगे –
- ब्लॉक स्तर पर बागवानी से सम्बंधित योजनाओं और परियोजनायों का विकास और उन्हें पूरा करना।
- बागवानी विषयों पर किसानों को सलाह और सहायता प्रदान करना।
- खेती को आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टि से करने की सलाह देना।
- किसानों के लिए प्रशिक्षण प्रोग्रामों का आयोजन करना।
- बागवानी योजनाओं का निरिक्षण करना।
- बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कृषि विश्वविद्द्यालयों और अनुसन्धान संस्थाओं को सहयोग देना।
- किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली कृषि सामग्री प्रदान करना।
Salary कितनी मिलेगी?
इस पद की लिए सैलरी 25500-81100 प्रति महींना है। साथ में एचआरए, डीए, टीए आदि कई तरह के भत्ते भी शामिल हैं। भत्ते नीचे दिए गए हैं –
- यात्रा भत्ता
- विराम भत्ता
- स्थानीय वाहन भत्ता
- दोपहर के भोजन की सुविधा
- विजिटिंग अधिकारी सुविधा
Conclusion
इस आर्टिकल में आपने जाना कि BPSC द्वारा BHO (ब्लॉक हार्टिकल्चर ऑफिसर) की पोस्टें निकाली गई हैं। अगर आपने इन पोस्टों से संबन्धित डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया है तो आपको जरूर अप्लाई करना चाहिए।
अगर इस भर्ती से सम्बन्धित कोई सवाल आपके मन में है तो आप कमेंट सेक्शन में अपना सवाल पूछ सकते हैं। आपके सारे सवालों के जवाब देने की हम पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको ये आर्टिकल लाभप्रद लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।
Anish
मैं अनीश मौर्य (Anish Maurya) इस वेबसाइट का Co-Founder और author हूँ। 2022 में मैंने ब्लॉगिंग करना शुरू किया। अब मैं Jagruk Bano India पर आपके जैसे कई लोगों को अलग अलग तरीकों से जागरूक करने के लिए काम कर रहा हूँ।