छोटी छोटी मगर मोटी बातें

ऐसे बहुत से दैनिक जानकारी है जो देश के सभी नागरिक को पता होने चाहिये | इससे न केवल उस व्यक्ति का बल्कि देश का भी भला होगा | क्योंकि देश के सभी नागरिक अपनी छूटे छूटे प्रयास से ही देश को आगे लेकर जाते है|

भारत में जागरूकता की कमी क्यों है?

भारत में जागरूकता की कमी का सबसे बड़ा कारण है, अशिक्षा, गरीबी, संसाधनों की कमी और मौजूद संसाधनों का गलत उपयोग। कई जगह तो लोग खुद ही जागरूक होना नहीं चाहते हैं। जबकि उनके लिए जागरूक होना बेहद जरुरी है। 

  • शिक्षा की कमी की वजह से लोगों को अपने मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में पता ही नहीं चल पाता। 
  • गरीबी भी एक बहुत बड़ी वजह है, जो लोगों को सिर्फ अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में व्यस्त रखती है। जिससे व्यक्ति चाह कर भी जागरूक नहीं बन पाता। 
  • संसाधनों की कमी के चलते कई लोगों के पास बड़े शहरों और इंटरनेट से कनेक्ट होने का कोई सोर्स नहीं होता जिससे वह बाहरी दुनिया को जान सके और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता चल सके। 
  • संसाधनों का उपयोग भी जागरूकता की कमी का एक बड़ा कारण हैं। जहाँ लोगों के पास जागरूक होने के लिए अखबार, इंटरनेट, मोबाइल आदि तो है लेकिन वह खुद ही जागरूक होना नहीं चाहते।

क्या हर नागरिक को जागरूक होना जरूरी है?

जी हाँ, भारत के हर नागरिक का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। क्योंकि एक जागरूक व्यक्ति अन्य लोगों को जागरूक करने के साथ देश की तरक्की में भी अपना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देता है। एक जागरूक व्यक्ति को अपने मूल्यों, कर्तव्यों, अधिकारों के बारे में पता होता है। 

जागरूक होने की वजह से वह व्यक्ति बड़े बड़े निर्णय लेने में सक्षम हो जाता है। सही को सही और गलत को गलत कहता है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। इसीलिए भारत के हर नागरिक का जागरूक होना बेहद है। 

हमारी वेबसाइट jagrukbanoindia.in माध्यम से हमारा यह लक्ष्य है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक सही जानकारी पहुंचा कर उन्हें जागरूक करें।

आम नागरिक जागरूक होने के लिए क्या कर सकता है?

भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ ऐसी चीज़ें है जिससे एक आम नागरिक सरकारी नीतियों, योजनाओं, अपने अधिकारों, मूल्यों आदि के प्रति जागरूक हो सकता है। 

  • सही टीवी या मोबाइल पर देखने एवं अखबार के माध्यम से पढ़ें ताकि आप हाल फिलहाल की घटनाओं से परिचित रहें। 
  • मोबाइल के माध्यम से अपने सामान्य कार्यों से जुडी जानकारी लें। 
  • सरकारी योजनाओं के प्रति जानकारी रखें अन्य लोगों को भी बताएं। 
  • jagrukbanoindia.in पर विजिट करें यहाँ आपको, एग्जाम, योजना, लघु उद्योग, महिलों के प्रति जागरूकता, सामान्य जागरूकता और बैंकिंग आदि से सम्बंधित बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी मिलेगी।  
  • किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ कर भी आप जागरूकता की और अपना कदम बढ़ा सकते हैं।

क्या सामान्य जागरूकता की कमी से कोई नुकसान है?

जी हाँ, सामान्य जागरूकता की कमी के कई नुकसान हैं। जो एक व्यक्ति विशेष के लिए तो नुकसानदायक है ही इसके अलावा यह देश की तरक्की में भी बाधा उत्पन्न करता है। 

सामान्य जागरूकता की कमी के कुछ नुकसान इस प्रकार हैं –

  • महिलाओं का शोषण, घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता आदि।
  • सरकारी योजनाएं जैसे अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना जैसे बड़ी योजनाओं लाभ न लेना। 
  • अपने कर्तव्यों, अधिकारों और मूल्यों का पता ही न होना। 
  • देश और दुनिया में नया क्या चल रहा है, क्या बदलाव हो रहे हैं इसकी जानकारी न होना। 
  • जानकारी के अभाव के चलते फ्रॉड का शिकार होना।

बैंकिंग के प्रति जागरूकता क्यों जरूरी है?

बैंकिग जैसे विषय के प्रति जागरूक रहना बेहद जरुरी है। आज के समय में जहाँ हर चीज़ ऑनलाइन हो रही है ऐसे ही बैंकिंग क्षेत्र में भी कई बदलाव हो रहे हैं। जिनकी जानकारी का अभाव आपको बैंकिग से जुडी सेवाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित कर सकता है। 

बैंकिंग से जुड़े कुछ टर्म जैसे NEFT, RTGS, FD, KYC आदि की जानकारी होना भी बहुत जरुरी है। ताकि आपका इनके इस्तेमाल से बैंकिंग सेवाएं जैसे फण्ड ट्रांसफर, अपने विवरण को अपडेट करवावना, अपने धन को निवेश करना आदि का लाभ ले सकते हैं।    

इसके अलावा फ्रॉड करने वाले लोग ऐसे ऐसे तरीकों से फ्रॉड कर रहे हैं। अगर आपके जाल में फंस गए तो यह लोग आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।

महिलाओं के प्रति जागरूकता क्यों जरूरी है?

महिलाओं के प्रति जागरूक होना हर नागरिक के लिए बेहद आवश्यक है। इससे न सिर्फ महिलाओं को सम्मान मिलेगा बल्कि महिलाओं के साथ होने वाले शोषण, हिंसा दुष्कर्म जैसे कुकर्म भी रुक जायेंगे। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी घर की महिला पढ़ी लिखी है तो वह परिवार खूब तरक्की करता है। 

आज के समय में कई महिलाओं जैसे द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं, निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं बहुत ही अच्छे पदों पर देश की सेवा कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं। एक शिक्षित महिला अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकती है, देश की सेवा में अपना योगदान दे सकती हैं। समाज को एक नयी दिशा दे सकती है।

सरकारी नीतियों एवं योजनाओं के प्रति जागरूकता क्यों जरूरी है?

सरकार द्वारा समय समय पर आम नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं निकाली जाती हैं। यह योजनाएं ऐसे लोगों को सक्षम बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं जो लोग अभी भी पीछे हैं, जागरूक नहीं हैं, कम पढ़े लिखे हैं या अनपढ़ हैं।

इन योजनाओं का लाभ लेने का लिए जागरूक होना आवश्यक है। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति सरकारी नीतियों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक ही नहीं होगा तो उसे पता ही नहीं चल पाएगा कि वह सरकार की किस योजना का लाभ ले सकता है। 

सरकार द्वारा भी कई कार्यक्रम चलाये जाते हैं जहाँ से आप नयी एवं चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा jagrukbanoindia.in वेबसाइट पर भी हम आपके लिए ऐसी ही योजनों को जानकारी देते हैं। आप से भी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं।

सरकार  द्वारा एक पोर्टल बनया गया है जिसका नाम myscheme.com है। इस पोर्टल से आप जान सकते हैं आप किस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Please note:

अगर आपको इन जानकारियों से लगातार जुड़े रहना है तो आज ही हमारा WhatsApp channel को Follow करे । हम समय समय पर कुछ ख़ास कार्यक्रम लेकर आते है जो आपके लिए बहुत फ़ायदेबंद हो सकता है। 

Scroll to Top