अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और IT के क्षेत्र नें डिप्लोमा या डिग्री आपके पास है तो IPPB में आईटी एग्जीक्यूटिव (IT Executive) की ये जॉब आपके लिए है। आपके लिए एक अच्छा अवसर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव की पोस्टें निकाली गई हैं। हालांकि ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है।
इस आर्टिकल में इस भर्ती के बारे में हर तरह की जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इस भरती के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
India Post Payment Bank IT Executive Online Form 2024 (ओवरव्यू )
[table id=38 /]
IPPB IT Executive के लिए पात्रता
अब आपको बताते हैं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आईटी एग्जीक्यूटिव बनाने के लिए क्या पात्रता चाहिए।
[table id=39 /]
इसके अलावा यदि आप दसवीं पास हैं तो आप SSC MTS और SSC GD के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप 12th पास हैं तो SSC CHSL का एग्जाम देने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
भर्ती की प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। मतलब के एलिजिबल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चुने गए कैंडिडेट्स को अपॉइंट किया जायेगा।
अधिकारीयों को अगर जरुरत मेहसुस हो तो वो उम्मीदवारों का ऑनलाइन टेस्ट भी ले सकते हैं।फिर इंटरव्यू होगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन करवाया जाएगा।
ये भर्ती तीन साल के लिए होगी। अगर किसी कैंडिडेट का काम अच्छा लगेगा तो कार्यकाल को दो साल के लिए और बढ़ा दिया जायेगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply for an IPPB IT Executive?)
इस पोस्ट के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले आपको इस पोस्ट के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
स्टेप 1
- सबसे पहले आप इस भर्ती की ऑफिशल वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाएँ।
- अब इसके होमपेज पर आपको Recruitment for 54 Information Technology Executives on Contract Basis (New) IPPV /CO / HR /RECT. /2024/25/01- (04-05-2024) के तहत apply online के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर Click Here For New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फार्म खुल जाएगा। इस फार्म में पूछी गई सारी जानकारी को सही से भर दें। और सबमिट कर दें।
- अब आपको आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इसे आप संभालकर रखें।
स्टेप 2
- पोर्ट्ल पर रजिस्टर करने के बाद आप इसी पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको एप्लिकेशन फार्म मिलेगा।
- इस फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यान से भरें।
- जो डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं, उनको स्कैन कॉपी अपलोड कर दें।
- अब आपको आवेदन शुल्क भरना होगा। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करें।
- पेमेंट करने के बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त हो जाएगी। इसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
- जनरल केटेगरी और OBC के लिए आवेदन शुल्क 750 रूपए है।
- SC /ST /PWD केटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 150 रूपए है।
पदों का विवरण
[table id=40 /]
पोस्टिंग कहाँ होगी ?
[table id=41 /]
आवेदन का स्टेटस कैसे देखें?
आवेदन का स्टेटस देखने के लिए आपको इन पोस्टों की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। कैंडिडेट चुने जाने के बाद चुने गए कैंडिडेट्स को इसी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखना होगा।
Salary
कैंडिडेट्स को उनके जॉब प्रोफाइल के अनुसार सैलरी दी जाएगी। जैसे कि
[table id=42 /]
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप पोस्ट ऑफिस में कैसे आईटी एग्जीक्यूटिव बन सकते हैं जैसे क्या पात्रता चाहिए, चयन प्रक्रिया क्या है और आप आवेदन कैसे कर सकते हैं आदि।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई प्रश्न है या आप इस भर्ती के बारे में कुछ जानना चाहते है तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Anish
मैं अनीश मौर्य (Anish Maurya) इस वेबसाइट का Co-Founder और author हूँ। 2022 में मैंने ब्लॉगिंग करना शुरू किया। अब मैं Jagruk Bano India पर आपके जैसे कई लोगों को अलग अलग तरीकों से जागरूक करने के लिए काम कर रहा हूँ।