भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की लगभग 70% आबादी कृषि आधारित रोजगार पर निर्भर है। देश क्या पूरी दुनिया ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि के साथ जुड़ी हुई है। बढ़ती आबादी के साथ कृषि उत्पादों की जरूरतें भी बढ़ती जा रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन्हीं जरूरतों के मद्देनज़र अब शिक्षण संस्थानों ने भी इस क्षेत्र में कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्सों की शुरुआत की है। एग्रीकल्चर के क्षेत्र में आकर्षक वेतन के साथ रोजगार के बहुत से अवसर उपलब्ध हैं। आप बहरवीं कक्षा के बाद एग्रीकल्चर (12th ke baad Agriculture) से सम्बन्धित पढ़ाई कर सकते हैं।
कृषि क्षेत्र में कौन कौन से कोर्स या डिग्री डिप्लोमा कर सकते हैं, कौन सी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया जा सकता है, एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के बाद कौन सी जॉब मिल सकती है, आदि सवालों के जवाब आपको इसी आर्टिकल में मिलने वाले हैं।
तो एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Contents
- 1 12th Ke Baad Agriculture Sector में कौन से कोर्स किए जा सकते हैं
- 2 12 Ke Baad Agriculture Sector में जाने के लिए जरुरी स्किल्स
- 3 Agriculture की पढ़ाई करने के क्या लाभ हैं
- 4 Top 10 Agriculture Colleges in India
- 5 12th Ke Baad Agriculture Sector में क्या है बेस्ट ऑप्शन?
- 6 Eligibility for BSc Agriculture
- 7 12 Ke Baad Agriculture में प्रवेश प्राप्त करने के लिए जरुरी दस्तावेज
- 8 Agriculture College में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
- 9 Government Agriculture College में एडमिशन कैसे लें
- 10 Agricultre Sector में प्रमुख नौकरियाँ देने वाली संस्थाएं
- 11 BSc Agriculture के बाद कौन सी नौकरियाँ मिल सकती हैं?
- 12 Agriculture Sector में मिलने वाला सैलरी पैकेज
- 13 Conclusion
12th Ke Baad Agriculture Sector में कौन से कोर्स किए जा सकते हैं
बाहरवीं के बाद आप कृषि क्षेत्र में नीचे दिए गए अलग अलग तरह के कोर्स कर सकते हैं।
सर्टिफिकेट कोर्स
- Certificate Course in Agriculture Science
- Certificate Course in Food and Beverage Services
- Certificate Course in Bio-fertilizer Production
डिप्लोमा कोर्स
- Diploma in Agriculture
- Diploma in Agriculture and Allied Practices
- Diploma in Food Processing
बेचलर कोर्स
- Bachelor of Science in Agriculture
- Bachelor of Science (honors) in Agriculture
- Bachelor of Science in Crop Physiology
मास्टर कोर्स
- Master of Science in Agriculture
- Master of Science in Biological Science
- Master of Science in Agricultural मास्टर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चरल बॉटनी
डॉक्टरेट कोर्स
- डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर
- डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी
- डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चरल एंटमोलॉजी
12 Ke Baad Agriculture Sector में जाने के लिए जरुरी स्किल्स
कृषि का क्षेत्र कुछ जटिल और प्रैक्टिकल माना जाता है। कृषि से सम्बंधित कोर्सों को करने के लिए आवेदकों में कुछ खास स्किल्स होने जरुरी माने जाते हैं जोकि इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं।
ये कुछ खास स्किल्स निम्नलिखित हैं –
- मैनेजमेंट स्किल्स
- मैकेनिकल माइंड
- टीम वर्क
- लीडरशिप
- प्रोफेशनल कम्युनिकेशन
- आर्गेनाईजेशनल स्किल्स
- लाइफ लॉन्ग लर्नर
- एनालिटिकल और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स
जानिए क्या होता है CUET Exam जसे पास करने के बाद मिलता है बड़े सरकारी कॉलेजों में प्रवेश।
Agriculture की पढ़ाई करने के क्या लाभ हैं
- कृषि का क्षेत्र बहुत फैला हुआ है इसलिए करियर की संभावनाएं भी यहाँ काफी हैं। इससे बहुत सारे फील्ड जुड़े हुए हैं जहाँ आप अपनी रुचि के अनुसार कोर्स करके अपना करियर सेट कर सकते हैं।
- बाहरवीं के बाद आप मास्टर कोर्स करके अपनी स्किल्स को बढ़ा सकते हैं और ऊँची प्रोफाइल की जॉब प्राप्त कर सकते हैं।
- जब आप बेचलर कोर्स कर रहे हों या कोई डिग्री कोर्स, तब आप पढ़ाई के साथ अपने खुद के आईडियाज से अपना बिज़नेस भी शुरु कर सकते हैं।
- कृषि के क्षेत्र में जॉब्स की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। आपको कौन सी प्रोफाइल की जॉब मिलेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा कोर्स कर रहे हैं।
- कृषि क्षेत्र की पढ़ाई ऐसी पढ़ाई है जिसकी मदद से आप अपना खुद का व्यवसाय भी शुरु कर सकते हैं।
Top 10 Agriculture Colleges in India
भारत के प्रमुख टॉप टेन कॉलेज नीचे दिए गए हैं –
- इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट इन नई दिल्ली
- पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना
- जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर
- केंद्रीय संस्थान कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल
- भारतीय कृषि अनुसंख्याकि अनुसन्धान संस्थान, नई दिल्ली
- अम्बिल धर्मलिंगम कृषि कॉलेज और अनुसन्धान संस्थान, थिरुचिरापाली
- इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट, बरेली
- राष्ट्रीय डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट, करनाल
- आचार्य एनजी रांगा कृषि यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
12th Ke Baad Agriculture Sector में क्या है बेस्ट ऑप्शन?
बाहरवीं के बाद अगर आप कृषि के क्षेत्र में ही करियर बनाना चाहते हैं तो आप बीएससी एग्रीकल्चर के बारे में सोच सकते हैं। ये एक चार साल का अंडर ग्रेजुएट बेचलर कोर्स है।
इस कोर्स को आप नीचे दिए गए विषयों से कर सकते हैं –
- बागबानी
- हार्टिकल्चर
- मृदा
- विज्ञान
- जीव विज्ञान
- गणित
- अंग्रेजी
- पैथोलॉजी
- एग्रोनोमी
- भूमि सर्वेक्षण
- विधि विज्ञान
- जल संसाधन प्रबंधन
Eligibility for BSc Agriculture
वैसे तो हर युनिवर्सिटी की अपनी एंट्रेंस प्रोसेस होती है लेकिन फिर भी नीचे दिए गए में से कोई भी आपके पास है तो आपको एडमिशन मिल सकती है।
आप जिस यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं वहां के एंट्रेंस टेस्ट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर पता कर लें। लेकिन अधिकतर यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए जो एलिजिबिलिटी होनी चाहिए वो इस प्रकार है।
विषय के साथ बाहरवीं कर चुके छात्र के बाहरवीं में निम्ननलिखित विषय होने जरुरी हैं –
- फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथ
- फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी
- एग्रीकल्चर, बायोलॉजी और केमिस्ट्री
- बाहरवीं कक्षा में कम से कम 50% अंक जरुरी हैं।
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस सबमिट करना होता है।
- कुछ इंस्टिट्यूट लेटर ऑफ़ रिकमेन्डेशन भी मांगते हैं।
- इस के साथ हर यूनिवर्सिटी के एडमिशन नॉर्म्स अलग अलग हो सकते हैं। एडमिशन लेने से पहले आप अपनी मनपसंद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट करके मांगी गई योग्यताओं को पढ़ सकते हैं।
12 Ke Baad Agriculture में प्रवेश प्राप्त करने के लिए जरुरी दस्तावेज
- दसवीं और बाहरवीं की मार्कशीट
- स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- किसी मान्यता प्राप्त डॉक्टर द्वारा दिया गया फ़िज़िकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस
- लेटर्स ऑफ़ रेकमेंडेशन्स
Agriculture College में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आप कृषि से सम्बंधित सभी कोर्सेस की जानकारी प्राप्त करें और अपने मनपसंद कोर्स को चुनें।
- उसके बाद ये देखें कि आपका चुना कोर्स कौन से कॉलेज में करवाया जा रहा है।
- उस कॉलेज द्वारा मांगी गई योग्यता को पढ़ें।
- इन कॉलेजों द्वारा लिए जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा करें।
- अगर आप इन एंट्रेंस एग्जाम की योग्यता पूरी करते हैं तो अपने आपको इस एग्जाम के लिए रजिस्टर कर दें।
- एग्जाम की अच्छे से तैयारी करें और एग्जाम की तारीख का भी ध्यान रखें।
- एग्जाम देने के बाद आपको रिजल्ट का इंतज़ार करना है।
- अगर आप ये एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेते हैं और मेरिट में आते हैं तो अपने आपको कॉउंसलिंग के लिए रजिस्टर कर लें।
- अब अपने चुने हुए कॉलेज और कोर्स को कॉउंसलिंग में सेलेक्ट कर लें।
- अपने आपको रजिस्टर कर दें और मांगे गए दस्तावेज जमा करवा दें।
Government Agriculture College में एडमिशन कैसे लें
अगर आप सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने की चाहत रखते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम पास करने होंगे। हालाँकि कुछ कॉलेज बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के भी एडमिशन दे देते हैं।
कृषि के क्षेत्र में एडमिशन लेने के लिए देशभर में निम्नलिखित परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं –
- SAT
- ACT
- AGRICET
- EAMCET
- KEAM
- IGKV CET
- UPCATET
इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए अन्य परीक्षाएं निम्नलिखित हैं –
- पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
- CG Pre एग्रीकल्चर टेस्ट
- GB प्लांट यूनिवर्सिटी एडमिशन
- इंदिरा गाँधी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
- MP प्री एग्रीकल्चर टेस्ट
- MCAER कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
- ओड़िसा यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी
- उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम
- राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट
- बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन
Agricultre Sector में प्रमुख नौकरियाँ देने वाली संस्थाएं
- भारत सरकार और राज्य सरकारों के कृषि से सम्बंधित सभी विभाग
- कृषि विज्ञान केंद्र
- स्टेट एग्रीकल्चर रिसर्च स्टेशन
- मृदा जाँच केंद्र
- राष्ट्रीय बीज निगम
- राज्य कृषि और पशुपालन मंत्रालय और कृषि विभाग
- मौसम विभाग
- जल और पर्यावरण मंत्रालय
- ICAR के सभी अनुसन्धान केंद्र और स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
इन क्षेत्रों के अलावा निजी क्षेत्र में भी रोजगार को प्राप्त करने की अपार संभावनाएं हैं जैसे कि –
- फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज
- डेरी इंडस्ट्रीज
- सीड इंडस्ट्रीज
- पेस्टिसाइड इंडस्ट्रीज
- खाद व उर्वरक कंपनी
- फार्मिंग इंडस्ट्री कंसल्टेंट्स
- एग्रीकल्चर कमोडिटीज प्रोसेसर्स
- एनजीओ
- मीडिया ग्रुप आदि।
BSc Agriculture के बाद कौन सी नौकरियाँ मिल सकती हैं?
BSc Agriculture के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। दोनों ही सेक्टरों में निम्नलिखित नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं।
सरकारी सेक्टर में नौकरी
- फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
- इंडियन कौंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च
- स्टेट फार्म्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
- इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट
- नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड
- नेशनल सीड्स कारपोरेशन
- नाबार्ड और अन्य बैंक
- नार्थ ईस्टर्न रीजन एग्रीकल्चर मार्केटिंग कारपोरेशन
- कॉउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च
प्राइवेट सेक्टर में नौकरी
- प्राइवेट कॉलेज एंड यूनिवर्स्टीज
- एग्रो इंडस्ट्रीज
- एग्रीकल्चर मार्केटिंग
- प्राइवेट बैंक
- प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्स्टीज
- फ़र्टिलाइज़र कम्पनीज
- माइक्रो फाइनेंस इंस्टीटूशन्स
जरूर जानिए घर बैठे पैसे कमाने के 20 तरीके जो आपको अपना खर्चा निकालने में मदद कर सकते हैं।
Agriculture Sector में मिलने वाला सैलरी पैकेज
- कृषि क्षेत्र में ग्रेजुएट फ्रेशर्स को शुरुआत में 18 हजार से 25 हजार रूपए प्रति माह मिलते हैं। बाकि सभी फ़ील्ड्स की तरह यहाँ भी सैलरी पैकेज बहुत हद तक कैंडिडेट की स्किल्स और और उनसे सम्बंधित यूनिवर्सिटीज पर निर्भर होता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में 5-6 वर्ष के अनुभव के बाद सैलरी पैकज नीचे लिखे अनुसार हो सकता है –
- अनुमानित 6 लाख से 10 लाख तक प्रति वर्ष सलाना पैकेज मिल सकता है।
- यहां पर पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स शुरू में 3 लाख से 4 लाख तक सालाना सैलरी पैकेज प्राप्त कर सकते हैं।
- इस फील्ड से सम्बंधित रिसर्च प्रोफेशनल्स 50 हजार से 80 हजार तक प्रति महीना वेतन प्राप्त कर सकते हैं।
Conclusion
आज इस आर्टिकल में आपने जाना कि कृषि के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। कृषि से सम्बंधित कोर्स करके आप अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस आर्टिकल में वो सब कुछ बताया गया है जो आपके लिए जानना जरुरी है।
कृषि में सिर्फ खेती ही नहीं आती अपितु इसमें पशुपालन भी शामिल होता है। अगर आप कृषि से सम्बंधित कोर्स करने के इच्छुक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में कृषि से सम्बंधित हर तरह की जानकारी देने की कोशिश की गई है।
अगर इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल हों तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर अपने सवाल पूछ सकते हैं। आपके सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश की जाएगी। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें।






