यदि आपका सपना है रेलवे में जॉब करने का तो आपके जैसे लोगों के लिए RRB की तरफ से आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती निकाली जाती है। आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम इस भर्ती के तहत एग्जाम देने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती क्या है, आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, सिलेबस क्या है, एग्जाम पैटर्न क्या है, जॉब प्रोफाइल क्या है और सैलरी कितनी मिलती है।

Contents
- 1 RPF Constable Reqruitment (Overview)
- 2 आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
- 3 आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु की योग्यता
- 4 सिलेबस (Syllabus)
- 5 Exam Pattern
- 6 शारीरिक माप परिक्षण के लिए आवश्यक माप
- 7 RPF कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करें?
- 8 आवेदन शुल्क
- 9 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- 10 RPF Constable Salary
- 11 Conclusion
RPF Constable Reqruitment (Overview)
| भर्ती किसने निकाली है | Railway Police Force (RPF) |
|---|---|
| पोस्ट | सिपाही (Constable) |
| खाली पद | 4208 (कांस्टेबल), 452 (सब इंस्पेक्टर) |
| आवेदन कब शुरू हए | 14 April 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 May 2024 |
| परीक्षा कब होगी | अभी कोई जानकारी नहीं |
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने चाहिए।
आयु में छूट
आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती में केटेगरी अनुसार आयु में छूट भी मिलती है। जो निम्न प्रकार है।
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु की योग्यता
| Category | आयु में छूट |
|---|---|
| SC / ST | 5 साल |
| पूर्व सैनिक | सशस्त्र बालों में प्रदान की गयी सेवा की सीमा तक + UR - 3 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल - 6 वर्ष, SC / ST - 8 वर्ष |
| 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के समय के दौरान जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी हों (अनारक्षित) | UR - 5 वर्ष, ओबीसी - एनसीएल - 8 वर्ष, SC / ST - 10 वर्ष |
| केंद्र सरकार। पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य कर्मचारी (अनारक्षित) जिन्होंने कम से कम 3 साल की सेवा प्रदान की हो। | UR - 5 वर्ष, ओबीसी - एनसीएल - 8 वर्ष, SC / ST - 10 वर्ष |
| विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ और महिलाएँ न्यायिक रूप से पति से अलग हो गईं लेकिन पुनर्विवाह कर लिया हो। | UR - 2 वर्ष, ओबीसी - एनसीएल - 5 वर्ष, SC / ST - 7 वर्ष |
सिलेबस (Syllabus)
सिलेबस में मुख्यता तीन विषय हैं, सामान्य जागरूकता, अंकगणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्क शामिल हैं। कांस्टेबल परीक्षा के लिए इन विषयों से एग्जाम में जहाँ से प्रश्न पूछे जाते हैं। वह चैप्टर (Chapter) इस प्रकार हैं।
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- सामयिकी
- भारतीय इतिहास
- कला एवं संस्कृति
- भूगोल
- अर्थशास्त्र
- सामान्य विज्ञान
- सामान्य राजव्यवस्था
- भारतीय संविधान
- खेल
अंकगणित
- संख्या प्रणाली
- पूर्ण संख्याएं
- दशमलव और गुट
- संख्याओं के बीच संबंध
- मौलिक अंकगणितीय संक्रियाएं
- तालिका और ग्राफ़ का उपयोग
- क्षेत्रमिति
- समय और दूरी
- प्रतिशत
- अनुपात और अनुपात
- औसत
- दिलचस्पी
- लाभ और हानि
- छूट
सामान्य बुद्धि एवं तर्क
- समानता
- समानताएं और भेद
- स्थानिक दृश्य
- स्थानिक उन्मुखीकरण
- समस्या समाधान विश्लेषण
- प्रलय
- निर्णय लेना
- दृश्य स्मृति
- विवेक्षीक अवलोकन
- सम्बन्ध अवधारणाएं
- युक्तिवाक्य
- अंकगणितीय तर्क
- मौखिक एवं अलंकार वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- अशाब्दिक श्रृंखला
- कथन निष्कर्ष
Exam Pattern
| भाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य जागरूकता | 50 | 50 |
| सामान्य बुद्धि | 35 | 35 |
| अंकगणित | 35 | 35 |
| कुल | 120 | 120 |
- आरपीएफ की भर्ती परीक्षा में तीन भाग होंगे। पहला भाग सामान्य जागरूकता, दूसरा भाग सामान्य बुद्धि और तीसरा भाग अंकगणित।
- इस परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जायेंगे और एक प्रश्न एक अंक का होगा।
- यदि कोई उत्तर गलत होता है तो नेगेटिव मार्किंग के तहत 1 / 3 अंक कटेगा
- परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे यानि कि 90 मिनट होगी।
- उमीदवार गुजराती, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, असमिया, तेलगु, कोंकणी, मलयालम, बंगाली, कन्नडा, उड़िया, पंजाबी आदि में से किसी एक मै परीक्षा दे सकते हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)

| पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरक परीक्षा की डिटेल | ||||
|---|---|---|---|---|
| Gender | शारीरिक दक्षता परीक्षा पैरामीटर | |||
| 1600 मीटर दौड़ | 800 मीटर | लम्बी छलांग | उछाल | |
| Male | 5 मिनट 45 सेकेंड | - | 14 फीट | 4 फीट |
| Female | - | 3 मिनट 40 सेकंड | 9 फीट | 3 फीट |
शारीरिक माप परिक्षण के लिए आवश्यक माप
| शारीरिक मानक महिला / पुरुष | ||||
|---|---|---|---|---|
| Category | Height (cm) | छाती (Male) (cm) | ||
| Male | Female | अविस्तृत | विस्तारित | |
| UR | 165 | 157 | 80 | 85 |
| SC / ST | 160 | 152 | 76.2 | 81.2 |
| गढ़वाली, कुमाउँनी, गोरखा, मराठा और अन्य श्रेणियाँ सरकार द्वारा निर्दिष्ट | 163 | 155 | 80 | 85 |
RPF कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रोसेसस को फॉलो करें।
- सबसे पहले भारतीय रेलवे के भर्ती के पेज पर जाएँ।
- अब आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहाँ पंजीकरण करने के लिए जरुरी जानकारी भरनी है। पंजीकरण करने के बाद आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड मिल जायेगा। अब आपको इसी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ आपको अपनी पूरी डिटेल ध्यानपूर्वक भरनी हैं और जहां माँगा गया है वहां अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं।
- आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद अब आपको शुल्क का भुगतान करना है।
- भुगतान पूरा होने के बाद अपने आवेदन फॉर्म को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लेना है।
आवेदन शुल्क
| Category | Gender | Fees |
|---|---|---|
| General (UR ) | Male | 500 |
| OBC, SC, ST | Male | 250 |
| UR, General, OBC, SC, ST | Female | 250 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। जो 120 अंकों की होती है।
- इसके बाद होती है शारीरिक दक्षता परीक्षा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को यह परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा में दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद क्रियाएं शामिल हैं।
- अब बारी आती है शारीरिक माप परीक्षा। इस परीक्षा में उमीदवार की ऊंचाई, वजन और छाती (पुरुष ) आदि को मापा जाता है।
- इसके बाद अब उमीदवार द्वारा आवेदन फॉर्म में संलग्न किये हुए दस्तावेजों को सत्यापित किया जाता है।
- अब होती है मेडिकल परीक्षा, इसमें उमीदवार का एक छोटा सा मेडिकल टेस्ट होता है। अब एक फाइनल मेरिट बनती है। इस लिस्ट में उन सभी लोगों का नाम होता है जिन्हें नौकरी मिल गयी है।
RPF Constable Salary
| RPF Salary Structure | Cities X | Cities Y | Cities Z |
|---|---|---|---|
| Basic Pay | Rs. 21,700 | Rs. 21,700 | Rs. 21,700 |
| House Rent Allowances | Rs. 5,208 | Rs. 3,472 | Rs. 1,734 |
| Dearness Allowances | Rs. 868 | Rs. 868 | Rs. 868 |
| Transport Allowances | Rs. 3,600 | Rs. 3,600 | Rs. 3,600 |
| Total Salary | Rs. 31, 270 | Rs. 29,636 | Rs. 27,902 |
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने आपको RRB (Railway Recruitment Board) द्वारा निकाली जाने वाली आरपीएफ सिपाही (RPF Constable) भर्ती के बारे में बताया।
जैसे कि ये भर्ती क्या है, योग्यता क्या चाहिए, सिलेबस क्या है, एग्जाम पैटर्न क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें आदि।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस भर्ती या फिर हमारे आर्टिकल से सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।






