मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना | पूरी जानकारी | Mukhyamantri Mahila Samman Yojana by Delhi Gov.

दिल्ली की सरकार द्वारा दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत आने वाली दिल्ली की रहने वाली सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये योजना क्या है, इसका लाभ किसे मिलेगा और कैसे मिलेगा इस बारे में पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। 

4 मार्च 2024 को दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली का बजट पेश करते हुए कई चीज़ों के बारे में बात की गयी। उन्होंने दिल्ली की मौजूदा केजरीवाल सरकार की बीते सालों में प्राप्त की गयी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और कुछ बड़े ऐलान भी किये।

News cutting: THE HINDU (5 March, page 2)

इसी दौरान दिल्ली के वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली में रहती हैं और दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है।

इस योजना के माध्यम से सरकार दिल्ली की ऐसी महिलाओं को आर्थिक मदद पहुँचाना चाहती हैं जो न तो कोई जॉब करती हैं, न ही टैक्सपेयर हैं और न ही सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन या अन्य किसी भी आर्थिक मदद का लाभ ले रही हैं। ऐसी महिलाओं को दिल्ली सरकार द्वारा हर महीने 1000 रूपये दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ओवरव्यू (Overview)

यहाँ हम आपको इस योजना का ओवरव्यू देंगे। जिससे आपको इस योजना के बारे में संक्षिप्त में जानकरी मिलेगी। 

राज्य 

दिल्ली 

योजना 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

जारीकर्ता 

दिल्ली सरकार 

लाभकर्ता 

दिल्ली की महिलाएं 

पात्रता (minimum age)

कम से कम 18 साल उम्र, 

लाभ 

1000 रूपये प्रतिमाह 

योजना के लिए बजट

2,714 करोड़ 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

जारी नहीं की गयी 

आवेदन खत्म होने की तारिख 

जारी नहीं की गयी 

पोर्टल 

अभी जारी नहीं हुआ 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए घोषित किया है जो दिल्ली में रहती, दिल्ली की वोटर हैं और जो बेरोजगार हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली जाने वाली किसी भी तरह की वित्तीय सहायता का लाभ नहीं ले रही हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा फ्री बस यात्रा के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए ये एक ख़ास तोहफा है। जिसका लाभ सिर्फ वही महिला ले सकती है। जिसके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है। 

इस योजना से महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा?

इस योजना से दिल्ली की महिलाओं को क्या लाभ मिलेगाा इस बारे में यहाँ हम आपको बताते हैं। 

  • इस योजना से दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी। 
  • योजना के तहत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये मिलेंगे। 
  • ये राशि पात्र महिला के खाते में प्रतिमाह दिल्ली सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
  • इस राशि का इस्तेमाल करके महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतें पूरी कर सकती हैं। 
  • इस राशि को महिलाएं कहीं भी इन्वेस्ट कर सकती हैं। जैसे म्यूच्यूअल फंड्स (Mutual Funds), बीमा (Insurance) आदि।
  • महिलाएं आपस में मिलकर इस राशी को इकठ्ठा करके कोई लघु उद्योग जैसे टिफ़िन सर्विस, रुई की बाती बनाने का लघु उद्योग और धूपबत्ती बनाने का लघु उद्योग आदि शुरू कर सकती हैं।  

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए भी दिल्ली सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गयी है। वही महिला इस योजना का लाभ ले पायेगी जो पात्र होगी। लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार है। 

  • महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला का दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ होना चाहिए। 
  • महिला टैक्स न भर्ती हो। यानि कि वह टैक्सपेयर (Tax Payer) न हो। 
  • महिला सरकार द्वारा पेंशन या अन्य किसी भी तरह की वित्तीय सहायता का लाभ न ले रही हो। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए। जिसके बाद ही महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। हालाँकि अभी पूरी तरह से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन फिर भी जो कुछ जरुरी दस्तवेज जो इस योजना का लाभ लेने लिए लगेंगे। वह इस प्रकार हैं 

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड में लिंक होना चाहिए) 
  • सेविंग बैंक अकाउंट 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

दिल्ली सरकार द्वारा घोषित इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन करना होगा। जिसके बाद इस योजना का लाभ लेना संभव होगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए अभी कोई भी पोर्टल जारी नहीं किया गया है। वित्तीय वर्ष (Financial Year) 2024 – 25 में यानि कि अप्रैल या मई में इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पोर्टल जारी होने की संभावना है। 

Conclusion

दिल्ली सरकार द्वारा अभी इस योजना के बारे में अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी गयी है। इस आर्टिकल में हमने आपको इस योजना के बारे उपलब्ध सभी तरह जानकारी दी है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। 

इस योजना से सम्बंधित आपके मन कोई भी सवाल है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। आप इस योजना का लाभ लेंगे है नहीं और इस योजना के बारे में आप सोचते हैं कमेंट करके जरूर बताएं। 

FAQ

जी हाँ, इस योजना को केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही दिल्ली सरकार द्वारा घोषित किया गया है। 

जी हाँ, इस योजना का लाभ पाने के लिए महिले का दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ होना चाहिए। 

जी नहीं, आपकी उम्र 18 हो चुकी है. लेकिन वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। 

इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये मिलेंगे।

Scroll to Top