Cheque भरते समय न करें ये गलतियाँ, जानिये सही तरीका। 

आजकल बैंकिंग में पैसे भेजने या भुगतान करने के कई तरीके हैं। बहुत से लोग ऑनलाइन पेमेंट के रूप में नेट बैंकिंग और यूपीआई पेमेंट का उपयोग करते हैं, लेकिन पैसे भेजना या भुगतान करने के लिए आज भी चेक एक काफी अच्छा विकल्प है। आपने भी कभी ना कभी तो चेक का उपयोग करके जरुर पैसे भेजे होंगे। आइये इस लेख में विस्तार से जानते है “चेक क्या होता है? (What is Cheque)” और इसे जारी करते समय आपको कौन सी गलतियाँ नहीं करनी है।  

चेक क्या होता है? (What is Cheque?)

चेक (Cheque) एक ऐसा दस्तावेज होता है। जो बड़ी अमाउंट को और सुलभ तरीके से पे करने के लिए बैंक द्वारा जारी किया जाता है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति या कंपनी किसी दुसरे को आसानी से बड़ी अमाउंट पे कर सकता है। पेमेंट करने का यह एक सुरक्षित और बेहद आसान तरीका है। 

चेक की मदद से आप खुद भी अपने बैंक में जाकर पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि आपको जब बड़ी अमाउंट अपने खाते से निकालनी हो तभी चेक का इस्म्तेमाल करें। 

चेक कैसे भरें? (How to Fill a Cheque?)

चेक भरना बहुत ही आसान है। चेक भरने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक से एक चेकबुक (Cheque Book) प्राप्त करना होगा। यह चेकबुक आपके बैंक खाते से जुड़ी होती है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। या तो चेक हिंदी भाषा में भरें। या फिर अंग्रेजी भाषा में। 

यहां नीचे मैंने आपको चेक भरने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके बताए हैं जिसे फॉलो करके आप किसी भी बैंक का चेक भर सकते हैं। 

Date 

सबसे पहले आपको डेट लिखनी होती है। जिस दिन आप चेक को जारी करते हैं। यह चेक में ऊपर छोटे डिब्बों में लिखनी होती है। जहाँ DD में तारीख (01), MM में महीना (02) और YYYY में साल(2024) लिखना होता है। 

मान लीजिये यदि आप एक फरवरी 2024 के दिन किसी को चेक जारी करते हैं। तो आप DDMMYYYY के डिब्बों में 01 02 2024 लिखेंगे। 

Pay / Payee 

अब आपको ‘Pay’ लिखा हुआ मिलेगा। उसी लाइन के अंत में आपको Or Bearer लिखा हुआ दिखेगा। हो सकता है। आपके चेक में ‘Pay’ की जगह ‘Payee’ लिखा हो। यहाँ आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना है जिसके लिए आप चेक जारी कर रहे हैं। 

यदि आप खुद चेक से पैसे निकलवाने बैंक में जायेंगे तो यहाँ अपना नाम लिखना है। और यदि किसी दुसरे व्यक्ति को भेज रहे हैं या पेमेंट करने के लिए चेक जारी कर रहे हैं तो आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना है।  

Rupees रूपये 

इसमें आपको शब्दों में अमाउंट लिखनी है। जितना कैश आप बैंक से निकलवाना चाहते हैं। ध्यान दें यहाँ आप हिंदी और English दोनों में से किसी भी एक भाषा में शब्दों में अमाउंट लिखना है.

जैसे मान लीजिए आपको 50 हजार रूपये निकलवाने हैं या किसी को पे करने हैं तो आप हिंदी में लिखेंगे पचास हजार रूपये मात्र  और English में आप Fifty Thousand Only लिखेंगे। 

Amount Box 

आपके चेक में आपको एक छोटा सा बॉक्स दिखेगा। जिसमें साइड में लिखा होता है। इस बॉक्स में आपको अमाउंट लिखनी है। जैसे आपको पचास हजार निकलवाने हैं या पे करने हैं तो आपको 50,000/- ऐसे लिखना है। 

Signature 

आपके Cheque में नीचे साइड में आपका नाम लिखा होता है। और आपके नाम के नीचे Please Sign Above / कृपया यहाँ हस्ताक्षर करें। तो यहाँ आपको अपने नाम के ऊपर वही हस्ताक्षर करने हैं जो आपके बैंक खाते में दर्ज हैं।  

कई बार बैंक कर्मचारी आपको चेक के पीछे भी हस्ताक्षर करने के लिए कहते हैं। इसलिए जब आप हस्ताक्षर करें तो पीछे भी दो हस्ताक्षर जरूर कर दें। 

Cancelled Cheque क्या होता है? (What is cancelled cheque)

कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque) वह चेक होता है। जिसमें आप एक ऊपर और एक नीचे तिरछी लाइन खींचते हैं और उन लाइनों के बीच में साफ़ और स्पष्ट  शब्दों में Cancelled लिखते हैं। नीचे दी गयी तस्वीर को देखकर आप इसे समझ सकते हैं। 

कई बार चेक भरते समय गलती हो जाती है तब चेक को कैंसिल्ड (Cheque Cancelled) कर दिया जाता है। या कई बार जरुरत पड़ने पर किसी काम के दौरान बैंक स्टेटमेंट की जगह भी एक कैंसिल्ड चेक को जमा किया जाता है। 

Cancelled Cheque Photo 

cheque photo
cheque photo

Cancelled Cheque कैसे बनाएं  (How to make Cancelled Cheque)

कैंसिल्ड चेक बनाने के लिए, बस आपको नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। 

  • अपने चेक पर दो समानांतर लेकिन तिरछी लाइनें खींचें। 
  • इन रेखाओं के बीच में साफ़ और स्पष्ट ‘Cancelled’ शब्द लिखें।
  • अब अपना हस्ताक्षर करें।

ये तीन स्टेप्स फॉलो करके ही कैंसिल्ड चेक बनाया जाता है। कैंसिल्ड चेक बनाते समय विशेष ध्यान रखें जैसा तस्वीर में दिखाया गया है। उसे तरह कैंसिल्ड चेक बनाएं। 

कैंसिल्ड चेक बनाते समय कुछ सावधानियाँ

  • चेक को कैंसिल्ड करने के बाद, इसे तुरंत अपने बैंक में जमा कर दें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यह किसी गलत हाथों में ना जाए। 
  • यदि आप कैंसिल्ड चेक को अपने बैंक में जमा नहीं करना चाहते हैं, तो इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें जहां कोई भी आपकी गैर मौजूदगी में इसका गलत इस्तेमाल न कर सके। 
  • यदि आप कैंसिल्ड चेक खो देते हैं या चोरी हो जाता है, तो अपने बैंक को तुरंत इस बारे में सूचित करें।
  • कैंसिल्ड चेक को सावधानी से संभालना बेहद जरुरी है। यदि आप चेक को रद्द नहीं करते हैं, तो इसे कोई भी बैंक ले जाकर पैसे निकलवा सकता है।

Cheque Bounce का मतलब क्या होता है (What is Cheque Bounce?)

जब आप किसी व्यक्ति या कंपनी के नाम से चेक जारी करते हैं, तो वह बैंक को यह निर्देश देता है कि उस चेक पर लिखी हुए अमाउंट को उस व्यक्ति या कंपनी को भुगतान करे जिसका नाम चेक पर लिखा गया है। यदि चेक जारी करने के बाद आपके खाते में उतने या उससे अधिक रूपये नहीं हैं जितने आपने चेक में लिखें हैं। 

तो बैंक चेक का भुगतान करने से इनकार कर देगा। इस स्थिति को चेक बाउंस (Cheque Bounce) कहा जाता है। यहाँ विशेष ध्यान दें जब भी आप किसी को चेक जारी करें तो यह देख लें कि आपके खाते में प्रयाप्त रूपये हों। यदि उतने रूपये आपके बैंक खाते में नहीं हैं तो पहले रूपये जमा करें फिर चेक जारी करें। 

मान लीजिए आपने किसी व्यक्ति या कंपनी को पे करने के लिए जो अमाउंट लिखी है। उतनी आपके खाते में नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपके ऊपर वह व्यक्ति या कंपनी केस भी कर सकते हैं। 

चेक बाउंस के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • जब चेक जारी करने वाले व्यक्ति के खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता तब। 
  • जब चेक जारी करने वाले व्यक्ति ने चेक जारी करते समय कोई गलती कर दी हो तब। 
  • चेक जारी करने वाले व्यक्ति द्वारा अमान्य तारीख लिख दी हो तब। 
  • जब चेक जारी करने वाले व्यकित का खाता चेक जारी करने के बाद बंद हो तब। 

ज्यादातर ऐसे परिस्थितियों में ही चेक बाउंस होते हैं। 

Cheque भरते समय न करें ये गलतियाँ

  • चेक जारी करने की तारीख हमेशा आज की तारीख या उसके बाद की होनी चाहिए। क्योंकि चेक के जारी होने के बाद जो तारीख आपने लिखी होगी। उस तारीख से लेकर अगले  3 महीने के अंदर ही पैसे निकलवाए जा सकेंगे। 
  • चेक से जितने रूपये निकलवाने हैं उन्हें अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या अंग्रेजी के शब्दों में लिखें और अमाउंट वाले बॉक्स में कौमा लगाकर अमाउंट को अंकों में लिखें। 
  • ध्यान दें जो अमाउंट आपने शब्दों में लिखी है वही अमाउंट अंकों में लिखनी है। 
  • जिसके नाम से आप चेक जारी कर रहे हैं उसका नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
  • चेक पर आपको वही हस्ताक्षर करने हैं जो आपके बैंक में दर्ज हैं। 
  • चेक भरते समय या तो पूरा चेक हिंदी में भरें या पूरा चेक अंग्रेजी में भरें। कोशिश करें की चेक को अंग्रेजी में ही भरें। और उस व्यक्ति का नाम अंग्रेजी के बड़े लेटर में लिखें। जैसे ANISH MAURYA 

Cheque के पांच फायदे (5 Advantages of Cheque)

  • चेक पैसों के लेन-देन का एक बहुत ही सुरक्षित और आसान तरीका है।  
  • चेक नकदी की तुलना में सुरक्षित है और उसे बैंक द्वारा स्वीकार भी किया जाता है।
  • यह लोगों को बड़ी अमाउंट में करेंसी नोटों के लेन-देन से बचाता है और इसमें सुरक्षा होती है।
  • किसी और व्यक्ति के नाम पर चेक जारी करने के साथ साथ आप खुद भी अपना नाम दर्ज करके अपने बैंक से पैसे निकलवा सकते हैं। 
  • यदि आपको बड़ी अमाउंट निकलवानी है तो यह काफी अच्छा तरीका है। 

Cheque के पांच नुक्सान (5 Disadvantages of Cheque)

  • हस्ताक्षर किया हुआ खाली चेक गुम हो जाने या चोरी हो जाने की समस्या हो सकती है, जिससे आपके खाते से वह व्यक्ति पैसे निकाल सकता है। 
  • यदि आपके खाते में पर्याप्त धन नहीं है और आपने चेक जारी किया है, तो चेक बाउंस हो सकता है, जिससे दूसरा व्यक्ति या कंपनी आपके ऊपर केस भी कर सकती है। 
  • किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके नाम के साथ अवैध रूप से चेक का उपयोग करने का खतरा हो सकता है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
  • जितनी बार आप नयी चेक बुक बनवाते हैं उतनी बार आपके खाते से चेक बुक जारी करने के चार्जेस कटेंगे। 

नयी चेकबुक कैसे लें (How to Get New Cheque Book?)

यदि आप अपने बैंक से नयी चेक बुक लेना चाहते हैं तो आप नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले अपने बैंक शाखा में जाना है। 
  • बैंक में आपको चेक बुक जारी करवाने के लिए एक फॉर्म भरना है।
  • फॉर्म में फोटो चिपकाएं यदि मांगी गई हो. फिर अपना नाम, बैंक खाता संख्या, और घर का पता आदि दर्ज करना है। किसी किसी बैंक के फॉर्म में नयी चेक बुक इशू करवाने का कारण भी लिखना होता है। अब इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक की फोटो कॉपी जोड़कर बैंक अधिकारी को दे दें। 
  • चेकबुक के लिए शुल्क का भुगतान करें, कई बार यह आपके बैंक खाते से ही अपने आप कट जाता है।
  • बैंक अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेगा और यदि सब कुछ ठीक है, तो वह -आपको एक नई चेकबुक जारी कर देगा। जो हो सकता है आपको उसी समय मिल जाए या फिर डाक के द्वारा आपके घर भेज दी जाती है। 

नयी चेक बुक के लिए फॉर्म भरते समय कुछ सावधानियाँ 

  • अपना नाम और बैंक खाता संख्या स्पष्ट रूप से लिखें।
  • अपने घर का पता सही लिखें।
  • नई चेकबुक प्राप्त करने के बाद, उसे सावधानी से रखें। 
  • चेकबुक को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें जहां से कोई न तो चुरा सके या न खो सके।

चेकबुक के लिए  फॉर्म भरने के अलावा, आप निम्नलिखित तरीकों से भी नई चेकबुक प्राप्त कर सकते हैं:

  • अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके।
  • अपने बैंक को कॉल करके।
  • अपने बैंक को एक ईमेल भेजकर।

चेकबुक के लिए शुल्क:

चेकबुक के लिए शुल्क हर बैंक का अलग अलग होता है। आमतौर पर, चेकबुक के लिए शुल्क ₹100 से ₹500 के बीच ही होता है। कुछ बैंकों में, चेकबुक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

क्या आप जानते हैं बिज़नेस करने के लिए सरकार आपको दे रही है 10 लाख। इस योजना का नाम pradhan manrti mudra yojana है। इस बारे में भी जरूर पढ़ें।

PM E-Mudra Yojana || PMMY || How to Apply online || Full Detail in Hindi || Business Loan

बैंक से नयी चेक बुक कैसे लें?

आपको बैंक में जाकर नयी चेक बुक जारी करवाने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। और बैंक द्वारा बताये गए जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म में लगा कर जमा करना होगा। इसके कुछ दिन बाद आपके घर के एड्रेस पर चेक बुक आजायेगी।

Conclusion

चेक एक बहुत ही सुरक्षित और बड़ी पेमेंट करने का आसान तरीका है। ज्यादातर बिज़नेस करने वाले लोग। अपने wholesaler को चेक द्वारा ही पेमेंट करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप खुद भी अपने नाम से चेक जारी करके बड़ी अमाउंट अपने खाते से निकलवा सकते हैं। 

हालाँकि यह काफी सुरक्षित तरीका है। पेमेंट करने का और अपने खाते से पैसे निकलवाने का। लेकिन यदि आप सावधानी नहीं बरतते हैं तो आपके द्वारा गलती से जारी किये चेक का इस्तेमाल करके कोई भी आपके खाते से पैसे निकलवा सकता है। 

ध्यान रखें कभी भी चेक पर हस्ताक्षर करके न रखें। जब चेक जारी करना हो। तभी चेक पर डेट और हस्ताक्षर करें। चेक में जानकारी को स्पष्ट और सही लिखें। नहीं तो चेक बाउंस हो सकता है। और आपको नुक्सान हो सकता है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top